फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई पर यातायात व्यवस्था नहीं सुधर पाई

Tue, 13 Sep 2022 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में छह माह से यातायात पुलिस व्यापारियों से वार्ता कर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में लगी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग की नियम लागू किए लेकिन कोई फर्क नजर नहीं आया।
विज्ञापन
नगर के मालवीय चौक पर गलत दिशा से गुजरते वाहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने व नियमों का पालन कराने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई हैं, लेकिन व्यवस्था सुधर नहीं पाई है। वाहन चालक नियमों व बनाई व्यवस्था की जानकारी होने के बाद भी गलत दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। कई स्थानों पर इससे जाम भी लग रहा है।

विज्ञापन


शहर के प्रकाश चौक व मालवीय चौक बेहद व्यस्त तिराहे हैं। पुलिस ने इन तिराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर गोल चक्कर से घूमकर चलने का नियम लागू किया। लेकिन वाहन चालक नियम का पालन करते नहीं दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: गांव से कलेक्शन कर लौट रहे बैंककर्मी से लूटपाट, फायरिंग, खेत में घुसकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग छह माह से यातायात पुलिस व्यापारियों से वार्ता कर शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने में लगी है। आलू मंडी चौराहा, सरवट चौराहों पर भीड़ के चलते यातायात पुलिस अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगवा दी। जिससे दोनों ही चौराहे बंद हो गए। कई बार व्यापारियों ने दोनों चौराहों से बैरिकेडिंग हटाने की मांग की, लेकिन बैरिकेडिंग हटाए नहीं गए। इसके बाद भी वहां से पैदल राहगीर दोनों चौराहों से आ-जा रहे हैं।

ई-रिक्शा चालक भी नहीं मान रहे
यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा के लिए भी कुछ नियम बनाए थे। शिव चौक से पीली छत वाली रिक्शाएं चलाने का आदेश जारी किया था, लेकिन इन बनाए नियमों को ई-रिक्शा चालक भी नहीं मान रहे हैं। जिस कारण शहर में कहीं भी कभी भी जाम लगता रहता है। अंसारी रोड के व्यापारी रजनीश ने शहर में सड़क के बीच लगाए डिवाइडरों पर रिफ्लेक्टर लगाए, ताकि रात में हादसा न हो सके।

मालवीय चौक व प्रकाश चौक पर पुलिस तैनात रहती है। चालान भी किए जाते हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए सख्ती बरती जाएगी - कुलदीप सिंह, एसपी यातायात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें