फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरला के युवक ने मेरठ में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरला के युवक ने मेरठ में की आत्महत्या
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव बरला निवासी युवक ने बृहस्पतिवार रात मेरठ में किराए के कमरे के पीछे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बेहाल परिजन शव लेने मेरठ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी सुरेश का बेटा अजय (20) कई माह से मेरठ में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मेरठ में ही रहने के लिए अजय ने एक आश्रम में कमरा किराए पर लिया हुआ था, जहां से वह रोजाना ड्यूटी आता-जाता था। बृहस्पतिवार देर रात अजय ने किराए के कमरे के पीछे स्थित पेड़ पर फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली, जिसकी सूचना पर पहुंची मेरठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन शव लेने मेरठ के लिए रवाना हो गए। युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें