- मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में मिले 11 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में चरथावल विकास खंड के गांव बाढ़ की प्रधान निर्मला देवी अव्वल रहीं। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में उनके पुत्र युद्धवीर सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया। गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में मिली है।
वर्ष 2022-23 में जिले के गांवों में सुशासन, स्वच्छता समेत नौ विषय पर आधारित 27 बिंदुओं पर विकास कार्यों की जांच की गई थी। प्रशासन ने चरथावल विकास खंड के बाढ़ गांव पंचायत को जिले की चयनित पांचों ग्राम पंचायतों में पहला स्थान दिया। इस पंचायत को सर्वाधिक 86 अंकों के साथ पहली रैंक मिली है।
गांव में निर्धारित विशेष कार्यों के लिए 11 लाख रुपये पुुरस्कार के रूप में पंचायत को प्रदान की गई। प्रधान के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र ने लखनऊ जाकर अफसरों से सम्मान प्राप्त किया।