फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बड़ौत डिपो की बसें अड्डे से चलवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने वहलना चौक से बड़ौत डिपो की बसों का संचालन करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने परिवहन निगम के एआरएम से कार्यालय में मुलाकात कर कहा कि इन बसों को बस अड्डे से संचालित कराया जाएं। अनुबंधित बसों के संचालकों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

यदि इनकी लोन की किश्त टूटी और बैंक ने बसों को खींचा तो इसकी जिम्मेदारी परिवहन निगम अधिकारियों की होगी। उन्होंंने हाईवे पर निगम की जमीन पर आधुनिक बस अड्डा बनवाने की मांग की।
भाकियू प्रवक्ता सोमवार दोपहर में अनुबंधित बसों के मालिकों व कार्यकर्ताओं के साथ परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम कार्यालय पर पहुंचे। एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा से मुलाकात कर कहा कि बड़ौत आने-जाने वाली रोडवेज बसों को वहलना चौक से चलाया जा रहा है। निगम की बस तो तेल लेने के बहाने से बस अड्डे पर आ जाती है लेकिन अनुबंधित बस नही आ पाती। इससे उनके मालिकों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वहलना चौक से बसों के चलाने से यात्रियों को भी परेशानी हुई है। उन्हें वहां से आने व जाने में एक बार में बीस रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे है। भाकियू नेता ने कहा कि या तो सभी बसों को आने दो, अन्यथा किसी को भी न आने दो। जब अनुबंधित बस बस अड्डे तक नही आएंगी तो बड़ौत, बुढ़ाना से आने वाले यात्री उस बस में नहीं बैठेंगे।
यदि बस वहां से चलाने ही है तो वहां पर किराए पर जमीन लेकर अस्थाई बस अड़्डा बना दो। परिवहन निगम के एआएम प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि डीएम के आदेश पर बसों को वहां से चलाया जा रहा है। डीएम से वार्ता कर कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। देर शाम एआरएम ने बताया कि इस समस्या की डीएम को जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें