फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर, सभासद पर धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
खतौली कोतवाली में बैंक प्रबंधक व सभासद के खिलाफ तहरीर देने पहुंचा पीड़ित - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
बैंक मैनेजर, सभासद पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

खतौली। एक व्यक्ति ने बैंक के मैनजर और एक सभासद पर धोखाधड़ी कर उससे रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस कार्रवाई करने पर मैनेजर परा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए थाने में तहरीर दी है।
जमना विहार स्ट्रीट निवासी महेश वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक सभासद ने उसकी मुलाकात खतौली स्थित एक बँंक शाखा के नोएडा निवासी मैनेजर से कराई। आरोप है कि मैनेजर ने उसका कृषि कार्ड की रकम दोगुनी बनवाने का भरोसा दिलाया। मैनेजर ने छह लाख रुपये एक सप्ताह के लिए 12 फरवरी 2019 को लिए थे। बाद में मैनेजर ने एक माह का वायदा करते हुए तीन चेक एचडीएफसी बैंक नोएडा के अपनी पत्नी के हस्ताक्षरयुक्त महेश वर्मा के नाम चेक दिए। एक माह बाद महेश ने एक चेक बैंक में लगाया, लेकिन खाते में रुपये नहीं होने के कारण चेक का भुगतान नहीं सका। पीड़ित के अनुसार अब मैनेजर का स्थानांतरण नोएडा हो गया। आरोप है कि मैनेजर ने कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश ने मुख्यमंत्री के पोर्टल और कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी बैंक मैनेजर, उसकी पत्नी व सभासद के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने एवं कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें