फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बांग्लादेशियों, रोहिंग्या व तब्लीगी जमातियों पर खुफिया नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में बम धमाके बुढ़ाना के मदरसे में पढ़े दो युवकों के आतंकी गतिविधि में पकड़े जाने के बाद जिला पुलिस व खुफिया विभाग अलर्ट हुआ है। जिले में रहने वाले बाहरी लोगों, बांग्लादेशियों, रोहिंग्या के साथ तब्लीगी जमात में आने वाले लोगों पर खुफिया विभाग की नजर लगी है।
विज्ञापन

बुढ़ाना के एक मदरसे में पढ़ने वाले दो युवकों के गुजरात के अहमदाबाद में आतंकी गतिविधि में संलिप्तता के चलते पकड़े जाने के बाद खुफिया विभाग की नजर मुजफ्फरनगर पर लगी है। इसके बाद दिल्ली धमाके में पड़ोसी जिले सहारनपुर से संदिग्धों की गिरफ्तारी होने के बाद से मुजफ्फरनगर जिले की और भी संवेदनशीलता बन चली है। इन हालातों में मुख्यमंत्री ने शनिवार को प्रदेश पुलिस को बांग्लादेशी व रोहिंग्या के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिया। खुफिया विभाग टीम ने नई मंडी के कई गांवों में नजर है। यहां से पूर्व समय में बांग्लादेशी पकड़े जा चुके है।
कश्मीर निवासी तब्लीगी जमातियों पर नजर
जिले की खुफिया विभाग टीम अलर्ट मोड पर है। इसी के चलते पुलिस की मदद से इसी टीम ने शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां व आदमपुर में जमात में आए तेलांगना, मेवात आदि क्षेत्र के 21 लोगों को ढूंढ़ निकाला। एसपी देहात आदित्य बंसल ने सभी से कई घंटे पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ के बाद सभी जमाती लौट गए। पुलिस व खुफिया विभाग टीम ने जानसठ रोड पर एक फैक्टरी में काम करने वाले कश्मीर निवासी एक दर्जन लोगों को तलाश कर उनके आधार कार्ड लेकर उनसे पूछताछ की थी। टीम ने अब बांग्लादेशी व रोहिंग्या लोगों की तलाश शुरू की है। एसएसपी ने तब्लीगी जमात को लेकर भी अलर्ट होकर कार्रवाई व नजर रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि जिला पुलिस व सभी खुफिया इकाइयों को सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। संदिग्ध लोगों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें