मुजफ्फरनगर। बालाजी महाराज स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले तो शहर श्रद्धा और भक्ति में डूब गया। भगवा ध्वज लहराया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान पूजन में पहुंचे। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर फूल बरसाए। भव्य झांकियों आकर्षण का केंद्र रही। उत्तर भारत के 11 बैंड के अलावा डीजे की धुन पर हनुमान का गुणगान किया गया।
श्रीबालाजी धाम मंदिर समिति के तत्वावधान में सुबह बालाजी धाम मंदिर में स्वर्ण शृंगार, दर्शन, छप्पन भोग व महाआरती हुई। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जगदीश पांचाल, भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग समेत अन्य अतिथियों ने केक काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। बाला जी महाराज स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर निकले तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नंगे पैर बाबा का रथ खींचा। जय श्रीराम के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा। गणपति धाम मंदिर से लेकर शोभायात्रा के सभी मार्गों पर पुष्प बरसाए गए। रथ की अगुवाई बाबा श्याम खाटू वाले, बाबा अमरनाथ, बाबा बालकनाथ एवं स्वयं प्रभु श्रीराम अपने रथ पर पूर्ण शृंगार के साथ भक्तों पर कृपा बरसाते दिखाई दिए। शोभायात्रा में दिव्य एवं अलौकिक झाँकियों ने सभी का मन मोह लिया। रथयात्रा को लेकर मार्ग में पड़ने वाले मंदिर भव्य रूप से सजे दिखाई दिए। मंदिर समिति के चंद्रकिरण गर्ग, सुरेश चंद्र बंसल, हरिशंकर तायल, विजय बंसल, सुनील तायल, अशोक शर्मा, श्याम गोयल, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जेपी. लोकेश, मनोज खंडेलवाल, कुलदीप, कैलाश गुप्ता, नवीन बिंदल, श्रवण गुप्ता और उदित का सहयोग रहा।
बालाजी जन्मोत्सव में शोभायात्रा में शामिल पंचमुखी हनुमान की सुंदर झांकी व झूमते श्रद्वालु। ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शोभायात्रा में शामिल हनुमान व शिव की सुंदर झांकी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शोभायात्रा में शामिल बालाजी की मूर्ति का फलो से किया गया श्रृंगार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR