फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कबड्डी में बघरा और बसेड़ा की टीम बनीं विजेता

विज्ञापन
गांधी इंटर कॉलेज के मैदान पर कबड्डी में दांव पेंच दिखातें खिलाड़ी: स्वयं - फोटो : धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग।
विज्ञापन
चरथावल। तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गांधी इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में सदर तहसील स्तर 20 माध्यमिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालक वर्ग में केके इंटर कॉलेज बघरा और अंडर-17 में जेजे इंटर कॉलेज बसेड़ा की टीम चैंपियन रही। अंडर-14 बालक वर्ग में किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

शनिवार को गांधी इंटर काॅलेज के मैदान पर कबड्डी क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा मनीष गर्ग एवं प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार ने किया। जिला क्रीड़ा सचिव सत्यकाम तोमर, डॉ. राहुल कुशवाहा, अमित कुमार, अक्षय कुमार, गया प्रसाद प्रजापति, विपिन त्यागी, मनोज कुमार, दीपक बालियान, नीरज बालियान का योगदान रहा। चयनकर्ता उत्तराखंड पुलिस के दिनेश मलिक एवं निर्णायक की भूमिका में अंकित आर्य और रवि राणा ने सहयोग रहा। संयोजक शारीरिक शिक्षक समीर चौधरी ने आभार प्रकट किया। बताया कि चयनित खिलाड़ी 16 सितंबर को जनपदीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें