फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक विचारों और संस्कारों से परिचित कराने का संकल्प लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे में आर्य समाज के स्थापना दिवस पर पंच महायज्ञ किया गया। इसमें आहुतियां देकर युवा पीढ़ी को वैदिक विचारों और संस्कारों से परिचित कराने का संकल्प लिया गया।
रविवार को कस्बे के आर्य समाज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान प्रिया वर्मा एवं पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, ओमवीर, सत्यवीर आर्य, विनीता, जगत सिंह आर्य व रविता एवं अमित कुमार सैनी रहे। इस दौरान आचार्य योगेश व आचार्य कमर पाल शास्त्री, आचार्य रविंद्र, नरेंद्र, प्रदीप, किरण आर्य एवं भूले राम आर्य ने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति विभिन्न पर्वों से सुसज्जित है। किसी भी त्योहार को भारतीय संस्कृति से अलग नहीं किया जा सकता। आर्य संस्कृति हिंदू समाज का ही एक अंग हैं। सभी परिवार नई पीढ़ी को वैदिक विचारों व संस्कारों से परिचित जरूर कराएं। इससे नई पीढ़ी में आर्य समाज के प्रति भावना जागृत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से आर्य समाज की ओर बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विजय आर्य ने किया। आर्य समाज के अध्यक्ष अमन वालिया, तेजपाल आर्य, विजय आर्य, जगत सिंह आर्य, बृजेश रस्तौगी, प्रवीण तंवर, यशवंत कांबोज, चंद्र मुकुट शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें