फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दिन में राहत, रात में कड़ाके की सर्दी

विज्ञापन
सुबह छाये कोहरे में गंतव्य  को जाते हैं वाहन। संवाद
विज्ञापन
- न्यूनतम तापमान 3.6 और अधिकतम 17.4 डिग्री रहा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के बाद दिन में सूरज निकला। धूप से लोगों को दिन मे राहत मिली। रात में अभी भी कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। रात का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और दिन का 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दोपहर तक यही हालात बने रहे। दोपहर बाद सूरज निकला तो लोगों को राहत मिली। शाम चार बजे तक लोगों धूप का आनंद लिया। इसके बाद मौसम में अचानक सर्दी बढ गई। रात में इस समय अधिक सर्दी हो रही है। दिन में जहां राहत है वहीं रात में कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस और आद्रता 100 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें