फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान को बब्बर खालसा ग्रुप ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-घटना से सिख समुदाय में रोष, एसपी सिटी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्टर सतपाल सिंह मान को एक मोबाइल नंबर से लगातार धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाले बब्बर खालसा ग्रुप से जुड़े होना बताए गए। सिख समुदाय के दर्जनों लोगों के साथ श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान ने एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत से मुलाकात की। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंप कर मोबाइल नंबर की जांच व सुरक्षा की मांग की गई।

प्रधान सतपाल सिंह मान ने एसपी सिटी को बताया कि एक मोबाइल नंबर से उन्हें पिछले कई दिनों से लगातार धमकी दी जा रही है। धमकी देने वाला खुद को जत्थेदार अकाल तख्त अमृतसर का सचिव बगीचा सिंह बताता है। उसने कहा था कि उनके खिलाफ शिकायत मिली है, उनसे आकर मिलो।
विज्ञापन


वह अमृतसर अकाल तख्त में जाकर बगीचा सिंह से मिले तो उन्होंने इस बारे में जानकारी होने से इनकार करते कहा कि संगठन के कुछ लोगों को गुमराह कर पैसे की मांग करते हैं। यह लोग बबर खालसा ग्रुप से जुड़े हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने कहा कि जब वह अमृतसर अकाल तख्त में थे, तब भी उन्हें फोन किया गया। फोन करने वाले ने कहा था कि उन्हें उनके बारे में पल-पल की जानकारी है। इसके बाद वह डर कर वहां से आ गए थे। इस दौरान सतनाम सिंह, हंसपाल सिंह, अजित सिंह, हरविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। एसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। घटना से सिख समुदाय में रोष है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें