खतौली में पहुचे एफएएफ के सदस्य एवं सलाहकार रामकुमार वालिया प्रेसवार्ता करते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली (मुजफ्फरनगर)। केंद्र सरकार में उर्वरक मंत्रालय के अधीन फर्टिलाइजर एडवाइजरी फर्म के सलाहकार सदस्य चौधरी रामकुमार वालिया ने कहा कि उत्तराखंड में भी जो सरकारी भूमि कब्जाई गई है, उन पर भी बाबा का बुलडोजर चलना चाहिए। अंकिता हत्याकांड पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने आरोपियों के परिजनों को पार्टी से निष्कासित कर अच्छा काम किया।
गांव तिसंग जा रहे चौधरी रामकुमार वालिया का खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अशोक विहार में भाजपा नेता सुधीश पुंडीर के आवास पर पत्रकार वार्ता में वालिया ने कहा कि किसानों के लिए लगभग 45 योजनाएं संचालित है। मगर, पूरी जानकारी न होने के कारण किसान इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे है। नए कृषि काननू का विरोध भी इसलिए हुआ था क्योंकि किसानों को उनकी जानकारी नहीं थी। कोरोना संक्रमण काल में भी दवाई बनाने में उनके विभाग का का अहम रोल रहा। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी खेल में अपना भविष्य तलाशना चाहिए।
इस अवसर पर विधायक विक्रम सैनी, तुषार चौहान, अमित कसाना, राजन वालिया, सोनू ठाकुर, निरंजन, रोशन सैनी, संदीप, सुखवीर, अमित चौहान, राहुल चौहान, विजयपाल, डीके जैन आदि मौजूद रहे।