फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर भरकर गिरा मकान, बाल-बाल बची बुजुर्ग

विज्ञापन
मंगनपुर गांव में जिपंस के पति विकास शर्मा को गिरे मकान की हालत दिखाता बुजुर्ग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
चरथावल। बृहस्पतिवार सुबह पूजा करते वक्त बुजुर्ग दंपती का कच्चा घर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत का दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जिले के अंतिम छोर पर बसे चरथावल ब्लॉक के मंगनपुर गांव में ग्रामीण सुरेश शर्मा और उनकी पत्नी दर्शन सुबह के वक्त मां दुर्गा की आराधना कर रहे थे। तभी कच्चे मकान की छत भर भराकर गिरने लगी। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दंपती को मलबे से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अकेले रहते हैं और उनकी आर्थिक हालत बेहद कमजोर है। उनके पास रहने के लिए सिर्फ एक कमरे का मकान था। मकान गिरने के बाद दोनों के रहने की मुश्किल खड़ी हो गई है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य के पति विकास शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद लेखपाल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें