पुरकाजी के गांव गोधना में मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे बाबा रामदेव।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बाबा रामदेव ने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। बाबा रामदेव ने पतंजलि में कार्यरत कर्मचारी की मौत होने पर दुख जताया। उन्होंने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
पुरकाजी के गांव गोधना निवासी युवक योगेश कुमार कई वर्षों से उत्तराखंड स्थित हरिद्वार में पतंजलि कंपनी में नौकरी करता था। मंगलवार की रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था। बुधवार को देर रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को शव गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में परिवार के सदस्य काफी गमगीन हो गए। परिवार के सदस्य को रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, भारतबीर आदि ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।