फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बुड्ढा साहिब का प्रकाशोत्सव मनाया  

Mon, 24 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाबा बुड्ढा साहिब का 510 वां प्रकाश उत्सव श्री अखंड पाठ, शब्द कीर्तन कर धूमधाम से मनाया गया। दस बजे से तीन बजे तक महान कीर्तन दरबार लगाया गया। घास मंडी स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे में आयोजित महान कीर्तन दरबार में रागी जत्थे के भाई अजीत सिंह ने कहा कि बाबा बुड्ढा साहिब जी अमृतसर साहिब के पहले हैड ग्रंथी थे। उन्होंने गुरु नानकदेव से लेकर गुरु गोविंद सिंह तक के दर्शन किए।
विज्ञापन


सातवें से लेकर दसवें गुरु की गद्दी का बुड्ढा साहिब के वंशजों द्वारा तिलक किया गया। जत्थेदार देवेंद्र सिंह कालू ने अरदास के उपरांत गुरु के अटूट लंगर संगतों को छकाए गए। गुरुचरण सिंह दिल्ली, गुरुमीत सिंह देहरादून ने गुरुवाणी संकीर्तन कर संगत को निहाल किया। 

श्री अखंड पाठ साहिब का भी समापन हुआ। प्रकाश उत्सव में गुरुजीत सिंह साहनी, खालसा दल जिला प्रधान सतनाम सिंह हंसपाल, मनजीत सिंह हैप्पी, गुरुचरण सिंह, खेल सिंह, जयइंदर सिंह हंसपाल, राजकुमार कालरा, मनीष बांग, राहुल बजाज, पारस अरोरा, रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, नीरज खन्ना, बलविंदर सिंह, मनीष मखीजा, निरमोहन सिंह, तिलकराम, परमीत सिंह, दीपक चावला, शांति प्रकाश, संत सिंह, प्रिंस कथूरिया, परमीत सिंह, दीपक चावला, शांति प्रकाश, हरमिंदर सिंह, सन्नी अरोरा, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें