फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला का होनहार बना सेना का अफसर

विज्ञापन
पिता अखिलेश मुदगल व मां अनिता के साथ आयुष मुदगल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी होनहार आयुष मुद्गल सेना में अफसर (लेफ्टिनेंट) बन गया है। शनिवार को आईएमए देहरादून में हुई पासिंग आउट परेड में बेटे के कंधे पर स्टार्स लगे तो माता-पिता और परिवार वालों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
विज्ञापन

आयुष मुदगल पटेलनगर निवासी वायु सेना के सेवानिवृत्त सार्जेंट अखिलेश मुदगल के पुत्र हैं। अखिलेश वर्तमान में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स खतौली में असिस्टेंट मैनेजर हैं। आयुष उनके तीन बच्चों में दूसरे नंबर के हैं। बड़ी बेटी आयुष गुुरुग्राम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जबकि छोटा पुत्र भद्रेश्वर मुदगल ग्रेजुएशन कर रहा है। माता अनिता गृहिणी हैं। आयुष के पिता ने बताया कि उसकी पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय में हुई है। एयरफोर्स में तैनाती के दौरान वे जम्मू, नासिक एवं दिल्ली आदि शहरों में तैनात रहे। वही पर सभी बच्चों की पढ़ाई हुई। तीन साल एनडीए खड़कवासला में ट्रेनिंग के बाद आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग पूरी की। माता-पिता, भाई-बहन और सभी रिश्तेदारों ने खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें