फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना - आयुष विभाग की टीम ने सात अस्पतालों पर छापे मारे

Tue, 19 Sep 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। जिला चिकित्सालय से आई आयुष विभाग की टीम ने कस्बे के सात अस्पतालों पर छापे मारे। हॉस्पिटल के बोर्ड पर लिखा किसी भी नाम का चिकित्सक नहीं मिला। इस टीम ने हॉस्पिटल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ. इस्म पाल सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ बुढ़ाना पहुंचे। इस टीम ने कस्बे के सात अस्पतालों में छापा मारा। अस्पतालों में बच्चों की नर्सरी भी मिली। डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि किसी भी हॉस्पिटल में बाहर लगे बोर्ड पर लिखे नाम का चिकित्सक नही मिला। हॉस्पिटल संचालक ही चिकित्सक बनकर इलाज करते पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सभी हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस जारी किया है। किसी भी हॉस्पिटल संचालक के पास पंजीकरण अथवा अन्य कागजात नहीं मिले। पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोनू कश्यप ने बताया कि जिला मुख्यालय से आई आयुष विभाग की टीम ने कस्बे में छापे मारी की हैं। इस टीम ने सभी हॉस्पिटल की वीडियो भी बनाई। मरीज व तीमारदारों से वार्ता की। किसी भी हॉस्पिटल का संचालक सही जवाब नहीं दे सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें