फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जाम लगाने पर मुकदमा, सपा नेता सहित 12 नामजद

Tue, 19 Sep 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- युवक की मौत पर चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगाया था जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रविवार दोपहर में शामली रोड पर मृतक युवक का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के मामले में शहर कोतवाली में सपा नेता समेत 12 नामजद व लगभग पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ जाम लगाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकडसंधा निवासी अंकुर की नोएडा अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। परिजनों ने शहर में शामली रोड पर एक निजी डाक्टर के क्लीनिक के बाहर शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया था। डाक्टर की लापरवाही से युवक की मौत का आरोप लगाया था। पुलिस के काफी समझाने पर भी जाम नहीं खोला था। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह व एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पहुंच कर जांच के बाद चिकित्सक पर कार्रवाई व मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया था। इससे पहले जाम लगभग दो घंटे तक रहा था। इससे राहगीरों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि जाम लगाने वालों में शामिल सपा नेता राकेश शर्मा, अर्जुन प्रजापति, राकेश प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, रमेश प्रजापति, पंकज प्रजापति समेत 12 नामजद व लगभग पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर लोगों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी। जांच में प्रकाश में आए लोगों को भी मुकदमे की कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


दवाइयों की एजेंसी में चोरी
खतौली। दयालपुरम निवासी विनोद राजपूत की माल गोदाम रोड पर जगदंबा एजेंसी के नाम से दवाई की दुकान है। रविवार रात शटर का ताला तोड़ कर चोर अंदर घुस गए। करीब तीन बजे माल गोदाम से गुजर रहे एक टेंपो चालक ने एजेंसी का शटर खुला देखा तो उसने दुकान के ऊपर रहने वाले युवक को आवाज लगाई। आवाज सुनकर दुकान के अंदर घुसे दो चोर दवाई का डिब्बा लेकर बाइक से फरार हो गए, जबकि दो चोर दीवार फांदकर भाग गए। टेंपो चालक ने यह सूचना दुकान मालिक को दी। तब विनोद दुकान पर पहुंचा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विनोद ने बताया कि चोर गले में रखे करीब छह हजार की नगदी, 95 हजार कीमत का दवाई से भरा एक बड़ा कार्टून चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें