फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या प्रकरण: जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और 20 सेक्टर में बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या प्रकरण: जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और 20 सेक्टर में बांटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण पर उच्चतम न्यायालय के आने वाले फैसले को देखते हुए जिला पंचायत सभागार में आयुक्त सहारनपुर संजय कुमार व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर बैठक ली।
आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि फैसला आने के बाद क्षेत्र में माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। यदि कहीं पर कोई घटना होती है तो वहां पर तैनात किए गए अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और बीस सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि हर छोटी से छोटी घटना और मामले को लेकर भी सतर्कता बरती जाए। सबसे संवेदनशील सोशल मीडिया है, इसके लिए सतर्क दृष्टि बनाएं रखे। क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर काम किया जाए। सभी को इस बात के लिए तैयार किया जाए कि उच्चतम न्यायालय का जो भी फैसला हो, उसका सभी सम्मान करेंगे। किसी भी स्तर पर संयम नहीं खोएंगे। लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाए, खासकर युवाओं को समझाया जाए। उन्होंने कहा कि खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। आयुक्त ने कहा कि कहा कि जनपद में कहीं पर भी उक्त फैसले के आने के बाद कोई हर्ष व शोक का सार्वजनिक आयोजन न होने दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय को लेकर गलत मेसेज डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया के अलावा छोटे से छोटे ग्रुपों पर भी निगरानी रखी जाए। सोशल मीडिया में आने वाले मेसेजों चाहे वह हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू में हो अथवा किसी भाषा में डाली जा रही हो सभी पर नजर रखी जाए। निर्णय आने पर चौराहों पर जश्न नहीं मनाया जाएगा। न ही कोई विजय जुलूस निकाला जायेगा। कोई भी व्यक्ति किसी के पक्ष में आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर नहीं लगायेगा। डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने समीक्षा बैठक में अवगत कराया कि फैसले को लेकर सतर्कता के दृष्टिगत जनपद को चार सुपर जोन, आठ जोन, 20 सेक्टर में बांटा है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सीओ सिटी डॉ. दीक्षा शर्मा, सीओ मंडी हरीश भदौरिया सहित सभी एसडीएम, सीओ, प्रशासनिक और जिला स्तरीय अधिकारी तथा थाना व चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें