फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली
विज्ञापन

देवबंद। खेड़ा मुगल के बनारसी दास इंटर कॉलेज के छात्रों ने आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली निकाली। इस दौरान विद्यार्थी ने हाथों में तिरंगे लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों से घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाए जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को निकाली गई तिरंगा जागरुकता रैली गांव की विभिन्न सड़कों से होते हुए गुजरी। उन्होंने नारे लगाकर लोगों में देशभक्ति की भावना पैदा की। साथ ही रैली में मौजूद शिक्षकों ने ग्रामीणों से आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता, शिक्षक अंबरीश कुमार, अनुज कुमार, अनिल कुमार, नीरज यादव, रामलखन सिंह, रीता रानी, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें