फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं पोषक तत्वों के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
बुढ़ाना के डीएवी डिग्री कॉलेज में मनाया गया ए्राकृतिक चिकित्सा दिवस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खाद्य एवं पोषक तत्वों के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना 18 नवंबर। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर आयोजित गोष्ठी में छात्र-छात्राओं और प्रवक्ताओं ने खाद्य एवं पोषक तत्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। रिटर्न टू नेचर विषय पर आयोजित गोष्ठी में अच्छा संबोधन करने वाली छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएवी डिग्री कॉलेज में बुधवार को प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के मौके पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि समाज को स्वास्थ्य के प्रति स्वावलंबी एवं जागरूक होना चाहिए। प्राकृतिक चिकित्सा का ज्ञान व लाभ जन-जन तक पहुंचना चाहिए। डॉ. संगीता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि समाज में सभी को खाद्य एवं पोषक तत्वों के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग ने किया। इस मौके पर प्रतिभा माहेश्वरी, कु. गरिमा, कु. ज्योति व डॉ. स्वाति आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें