फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वक अध्यापकों, पुरातन छात्रों व कर्मचारियों को सम्मानित किया

विज्ञापन
ककरौली के किसान इंटर कालेज चौरावाला में सम्मनित किए गए पूर्व अध्यापक, छात्र व कर्मचारी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
ककरौली। किसान मजदूर इंटर कालेज चौरावाला में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पूर्व अध्यापकों, पुरातन छात्रों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम प्रधानाचार्य सलेक चंद्र शर्मा, विद्यालय के प्रथम छात्र विरस पाल सिंह को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यापक रमेश चंद्र राठी, मो. कासिम, सतपाल सिंह, नवाब सिंह व पूर्व छात्रों नरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, विजेंद्र सिंह, ऋषिपाल को विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मुखिया, डॉ. वीरपाल निर्वाल नमामि गंगे सदस्य व डॉ. खूपचंद शर्मा ने अभिनंदन पत्र दिया। अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष फूल सिंह ने की। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज महेश्वरी, अध्यापक सुभाष बाबू, राजकुमार, रमेशचंद्र, विनोद कुमार, बृजेश कुमार, अध्यापिका संजू रानी, ममतेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें