फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्वास्थ्य विभाग का शुरू हुआ आडिट, अधिकारियों की सांस अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएजी की ऑडिट टीम ने जांच शुरू की। पांच सदस्यीय टीम दो वर्ष का लेखा-जोखा जांच रही है। टीम के सदस्य जनपद में पांच दिन रहकर विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन पर खर्च रुपयों का हिसाब-किताब खंगाल रहे हैं। जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी और पीएचसी पर भी खर्च की जानकारी ली जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इनमें जननी सुरक्षा, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित आरसीएच यानी प्रजनन और बाल स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चलाई जा रही इन योजनाओं सहित अन्य मामलों को लेकर प्रति वर्ष करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जिन्हें सीएजी की ओर से प्रत्येक दो वर्ष में ऑडिट कराया जाता है। सीएमओ ऑफिस के वरिष्ठ लेखाकार देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रयागराज से पांच सदस्यीय सीएजी टीम ऑडिट के लिए आई हुई है। उन्होंने बताया कि टीम पांच दिन जनपद में रहकर सीएमओ कार्यालय सहित जिला एवं महिला अस्पताल का ऑडिट करेगी। उन्होंने बताया कि टीम में शामिल सदस्यों ने ऑडिट शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीएजी की ओर से वर्ष 2023-24 का ऑडिट कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें