फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: लेखपाल की रिश्वत लेकर काम पूरा नहीं करने की ऑडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। जानसठ तहसील के एक लेखपाल आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह क्षेत्र के किसी व्यक्ति से उसके परिचित किसानों की कृषि भूमि की कुर्रेबंदी कर चकरोड़ निकलवाने को लेकर रिश्वत लेने के बाद भी पूरा काम नहीं करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन

जानसठ तहसील क्षेत्र के किसी व्यक्ति ने अपने गांव के परिचित किसानों की कृषि भूमि की कुर्रेबंदी कर चकरोड़ निकलवाने के लिए तहसील के लेखपाल को रिश्वत दी थी, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक चकरोड़ नहीं निकल सकी। जिसको लेकर किसान उस व्यक्ति के घर चक्कर काट रहे हैं।

इस संबंध में उस व्यक्ति ने शनिवार को फोन पर लेखपाल से बातचीत की। उस व्यक्ति ने फोन पर लेखपाल से कहा कि आपका हमने काम कर दिया था, लेकिन अभी तक आपने कुर्रेबंदी कर चकरोड़ नहीं निकलवाई है। किसान भूरा आदि उसके घर चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


जिस पर लेखपाल ने कहा कि उन्होंने अपनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर दी है। अब मामला कानूनगो के हाथ में है। वही पुलिस बल को ले जाकर चकरोड़ खुलवाएंगे। जिस पर व्यक्ति ने कहा कि उनकी आपसे पूरा कार्य करने की बात हुई थी, आपका हमने सबकुछ कर दिया था, लेकिन आपने काम पूरा नहीं किया है। जिस पर लेखपाल ने कहा कि आपने अपना मामला पूरी तरह से क्लियर नहीं किया था। इसलिए मेरा जितना काम था, उसको उसने पूरा कर दिया है। सभी कागजी कार्यवाही पूरी कर दी। उस व्यक्ति ने लेखपाल से हुई सभी बातचीत की ऑडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। उसके बाद उस व्यक्ति ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लेखपाल की ऑडियो को लेकर तहसील के लेखपालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें