फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद शहर में चौकसी

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान शनिवार रात में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद शहर में चौकसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद एनसीआर क्षेत्र में जारी खुफिया अलर्ट के बीच शनिवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के पहले दिन शहर के मुख्य मार्ग व चौराहों पर बेरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। सड़क से ठेली हटवाते हुए सभी खुली दुकानों की वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे शहर में सन्नाटा पसर गया।
कोविड-19 के चलते लागू साप्ताहिक लॉकडाउन के बीच दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के मद्देनजर एडीजी राजीव सभरवाल द्वारा एनसीआर जोन में अलर्ट जारी किया है। इसके चलते शनिवार सुबह नौ बजते ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। लॉकडाउन में अमूमन रोजाना सुबह दस बजे तक खुली रहने वाली दुकानें नौ बजे से पहले ही बंद करा दी गईं। शहर के सभी मुख्य मार्ग व चौराहों पर बेरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह से नाकाबंदी करते हुए 9.30 बजे से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया। शहर के शिवचौक, मीनाक्षी चौक, भोपा रोड, अलमासपुर चौक, विश्वकर्मा चौक, प्रकाश चौक, अंसारी रोड व महावीर चौक पर हर वाहन व राहगीरों की जांच की गई। वाहनों की डिग्गियां खंगालने के साथ ही कागजात चेक किए गए तो उनसे घर से बाहर निकलने की वजह की भी जानकारी ली गई। यही नहीं, शहर की सड़कों से ठेली वाले भी पूरी तरह से हटवा दिए गए और निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों की वीडियोग्राफी की गई। पुलिस की इस मुस्तैदी को देख सुबह दस बजे ही शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। काफी समय बाद शहर में पूरी तरह लॉकडाउन नजर आया।
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड के साथ खंगाले होटल
मुजफ्फरनगर। पुलिस टीम डॉग स्क्वॉड के साथ शहर क्षेत्र के सभी होटल खंगालते हुए प्रबंधन से उनके यहां ठहरे लोगों की जानकारी ली गई। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों की जांच कर उनसे शहर में आने के मकसद के बारे में पूछताछ की गई। शाम एसपी सिटी सतपाल आंतिल फोर्स के साथ महावीर चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। रात तक शहर में चेकिंग अभियान जारी रहा।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ..........
एसपी सिटी सतपाल आंतिल का कहना है कि अलर्ट के साथ ही लॉकडाउन का पालन कराने के लिए भी चेकिंग अभियान चलाया गया है। सभी होटल व ढाबे भी चेक किए जा रहे हैं। अभियान रविवार को भी जारी रहेगा।

लॉकडाउन में शिव चौक पर बेरिकेटिग कर वाहनों को वापस भेजते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें