फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का प्रयास, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रात में शिव चौक पर चेकिंग के लिए रोकने का इशारा करने पर स्कार्पियो चालक पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास करते हुए गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पुलिस ने गाड़ी व चार युवकों को पकड़ लिया। गाड़ी पर भाकियू का झंडा लगा है।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत शिव चौक पर पुलिस से वाहन चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान मीनाक्षी चौक की ओर से काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई जो शिव चौक से भगत सिंह रोड की तरफ जा रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया लेकिन गाड़ी आगे पीछे हटाते हुए चालक पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर गाड़ी को भगा ले गया। एसपी सिटी ने वायरलेस के माध्यम से अस्पताल चौराहा सहित सभी चौराहों एवं चौकी प्रभारी को गाड़ी पकड़ने के निर्देश दिए। शहर कोतवाली पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। रुड़की रोड पर जाकर जिला अस्पताल के पास पुलिस ने गाड़ी को पकड़ लिया और उसमें सवार चार युवकों को पुलिस गाड़ी सहित कोतवाली ले आई। गाड़ी पर भाकियू का झंडा लगा हुआ था। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में युवकों से पूछताछ की जा रही है। गाड़ी का नंबर जनपद बिजनौर का है। सभी युवक बिजनौर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें