मोहल्ला बालकराम में दूधिया के घर में घुसे थे तीन नकाबपोश बदमाश
बेटियों के शोर मचाने पर अपना थैला छोड़ कर भागे, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला बालकराम में तीन नकाबपोश बदमाश एक दूधिया के घर में घुस गए। दूधिया की पत्नी के गले पर चाकू रखकर लूटपाट की कोशिश की। बेटियों के शोर मचाने पर बदमाश अपना थैला छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथी गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
मोहल्ला बालकराम में अंसारीयान मस्जिद के पास रहने वाला साजिद दूध बेचने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह घर पर नहीं था। उसके पीछे उसकी पत्नी और बेटियां थी। बृहस्पतिवार की शाम तीन नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आए। बदमाशों ने उसकी पत्नी के गले पर चाकू रखकर लूटपाट करने की कोशिश की। उसकी बेटियों ने बदमाशों का सामना करते हुए शोर मचा दिया। शोर होने पर बदमाश भाग खड़े हुए। मौके पर बदमाश अपना चाकू, टेप, डोरी आदि बैग आदि छोड़ गए। कुछ ही देर में मोहल्लेवालों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाशों की फुटेज मिल गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के प्रयास कर रही है।