फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ समेत पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास

विज्ञापन
लालूखेड़ी में पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सीओ सहित पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को किए गए भारत बंद व चक्का जाम के दौरान तितावी क्षेत्र में लालूखेड़ी के पास ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमले का प्रयास करते हुए उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मंगलवार को भाकियू द्वारा तितावी क्षेत्र में लालूखेड़ी चौकी के पास जाम लगाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर वहां सीओ फुगाना राममोहन शर्मा, चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र राव सहित अन्य पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर पर सवार कुछ लोगों ने मौके पर ड्यूटी कर रहे सीओ व अन्य पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाते हुए उन पर हमले का प्रयास किया। उक्त घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि सीओ सहित अन्य पुलिसकर्मी ट्रैक्टर से किसी तरह बचते हैं, तो आरोपी चालक द्वारा फिर से ट्रैक्टर को बैक कर दोबारा उन पर चढ़ाने का प्रयास करता है। इसमें एक बारगी तो एक पुलिसकर्मी ट्रैक्टर के नीचे आने से बाल-बाल बचता है। इसके बावजूद ट्रैक्टर चालक की यह अराजकता बदस्तूर जारी रहती है। उक्त वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन बुधवार शाम हरकत में आया और एसएसपी के आदेश पर तितावी थाने में लालूखेड़ी चौकी प्रभारी एसआई सुरेंद्र राव द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर चालक व ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि वीडियो में जैसा दिख रहा है, उस तरह से घटना बेहद गंभीर है। यह सीधे-सीधे पुलिस टीम पर हमले जैसा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को चिह्नित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें