फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध में जहर देकर विवाहिता की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दूध में जहर देकर विवाहिता की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को जबरन जहर मिला दूध पिलाकर हत्या करने का प्रयास किया। पड़ोसियों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव बहेड़ी निवासी जाहिद की पुत्री सोनम का निकाह छपार निवासी आस मोहम्मद के पुत्र मोहम्मद आलम के साथ हुआ था। एक माह बाद ही वह सऊदी अरब चला गया। आरोप है कि तब से ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग कर परेशान करने लगे। उसका देवर फैसल उस पर गलत नजर रखने लगा। सास ससुर से शिकायत की तो उल्टे उसे ही धमकाया गया। पति को बताया तो वह आगबबूला हो गया ओर फोन पर तलाक दे दिया। आरोप है कि शनिवार को सुबह नौ बजे दूध में जहर मिलाकर उसे जबरन पिला दिया। पीड़िता के भाई शहबान ने तहरीर में बताया कि पड़ोसियों ने उसे बेहोशी की हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसने अपनी बहन के पति, ससुर, सास, देवर के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें