किसान पर हमला, तीन भाई नामजद
चरथावल। नगलां राई गांव में पोस्टर फाड़ने पर एतराज जताने पर तीन भाइयों किसान पर हमला कर घायल कर दिया। नाजुक हालत में घायल को मेरठ निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
बृहस्पतिवार को नंगला राई गांव में प्रधान पद के भावी प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। बताया कि दिन में नसीम ने पोस्टर फाड़ने पर एतराज जताया था। आरोप है कि इसी से खफा होकर आरोपी अहसान समेत तीन सगे भाईयों ने रात में धारदार हथियारों से नसीम पर हमला कर घायल कर दिया। जिससे नसीम बेहोश हो गया, घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई शमीम ने अहसान और उसके भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल भाकियू का ग्राम अध्यक्ष है।