फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में डायट के खिलाड़ी छाए

Sat, 17 Feb 2018 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
sports - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान एवं श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई तीन दिवसीय स्पोर्ट्स एवं एथलेटिक्स मीट का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य भीम सिंह संस्था के अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी, डॉ आरएस सक्सेना ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


श्रीराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मितल ने बताया कि महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता श्रीराम कॉलेज ऑफ एजूकेशन ने जीती। उसने दीनदयाल कॉलेज की टीम को हराया। पुरुष वर्ग की दौड़ में 100 मीटर में मुजफ्फरनगर डायट कॉलेज के राजीव, ओएसजीएस कॉलेज के विवेंद्र, एसडी मैनेजमेंट के रजत पहले तीन स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सेंट आरसी कॉलेज की निधि पंवार ने प्रथम स्थान पाया, जबकि बालाजी कॉलेज की रचना राठी दूसरे, दीनदयाल कॉलेज की अलका पाल तीसरे स्थान पर रहीं।

पुरुष वर्ग 200 मीटर की दौड़ में ओएसजीएस कॉलेज के राहुल ने प्रथम, डायट के राजीव ने द्वितीय और आरएसजीएस कॉलेज के कपिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला रेस में डायट कॉलेज की पारुल प्रथम, बालाजी कॉलेज की दिपांशी द्वितीय, ओएसजीएस की रश्मि एवं शांति देवी जैन कॉलेज की शिवानी संयुक्त रूप से तृतीय रही। 400 मीटर महिला रेस में सेंट आरसी, शामली कॉलेज की निधि पंवार प्रथम, शांति देवी कॉलेज की शिवानी सैनी द्वितीय, दीनदयाल कॉलेज की ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग के 800 मीटर की दौड़ में शांतिदेवी जैन कॉलेज के भूपेंद्र, 800 मीटर महिला रेस में सेंट आरसी, शामली कॉलेज की निधि पंवार प्रथम रहे।
विज्ञापन


कैरम में अंकुर को हराया
कैरम प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में मुजफ्फरनगर डायट कॉलेज के विनांश ने श्रीराम कॉलेज के अंकुर को हराया। कैरम प्रतियोगिता की महिला वर्ग में मुजफ्फरनगर डायट कॉलेज की ज्योति रानी ने शांति देवी की छवि कौशिक को हराया। शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में बीएम कॉलेज के शिवम ने प्रतियोगिता जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया।

महिला शतरंज प्रतियोगिता का खिताब ओएसजीएस कॉलेज की प्रियांशी ने अपने नाम किया। खो-खो में मुजफ्फरनगर डायट कॉलेज ने एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट को हराया। वॉलीबाल में मुजफ्फरनगर डायट कॉलेज ने शांति देवी जैन कॉलेज, शाहपुर को हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी मुजफ्फरनगर डायट कॉलेज ने एसडी डिग्री कॉलेज को हराकर अपने नाम की। रिले दौड़ प्रतियोगिता के मुजफ्फरनगर डायट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग की रिले दौड़ प्रतियोगिता में सेंट आरसी कॉलेज की टीम विजयी रही। संस्था चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने आभार जताया। भूपेंद्र कुमार, डॉ अब्दुल अजीज, आशु  आदि का सहयोग रहा।  ब्यूरो
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें