फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ाना के 22 गांव में अटल भूजल योजना को मंजूरी

विज्ञापन
अटल भूजल योजना संबधी बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र में भूगर्भ जल के स्तर को सुधारने की कवायद तेज हो गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि 22 गांव में अटल भूजल योजना को स्वीकृति मिल गई है। विभिन्न विभागों के समन्वय से योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। अधिकारियों को ग्रामीणों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

भूजल स्तर में व्यापक सुधार लाने के उद्देश्य से अटल भूजल योजना बनाई गई है। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। अटल भूजल योजना के ग्राम स्तर पर बनाए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पूर्व में हुए अनुमोदन के बाद इस वर्ष ब्लॉक बुढ़ाना की 22 ग्राम पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान को विभागों के समन्वय से पूरा किया जाएगा। भूगर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता अमोद कुमार, आदित्य कुमार पांडेय, नोडल अधिकारी नूपुर गुप्ता मौजूद रहे। आईईसी एक्सपर्ट पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि योजना से बुढ़ाना सर्किल को बहुत बड़ा लाभ होगा।
53 गांव के लिए बनाई गई है योजना
बुढ़ाना क्षेत्र के कुल 53 गांव के लिए योजना बनाई गई है। इनमें अलीपुर अटेरना, अटाली, बहरामगढ़, बडक़ता, बड़ौदा, बवाना, भैसाना, बिराल, बिटावदा, चंधेड़ी, फतेहपुर खेड़ी, गढ़ी नौआबाद, हुसैनपुर कलां, इटावा, जैतपुर, कमरूद्दीनगर, खानपुर, खेड़ी गनी, खिजरपुर, कुरालसी, कुरथल, कुतुबपुर, लोई लुहसाना, महलजना, मंदवाड़ा, मोहम्मदपुर राय सिंह, मिंडकली, रसूलपुर, नवादा, रियावली नंगला, सराय, सठेडी, शफीपुर पट्टी, शिकारपुर, टांडा माजरा, वैल्ली, उकावली, जोगियाखेड़ा, कुरावा, रायपुर अटेरना, जौला, खरड़, परासौली, डूंगर, दुर्गनपुर, फुगाना, सागड़ी, हरियाखेड़ा, करौदा महाजन, खेड़ा मस्तान, राजपुर छाजपुर, सरनावली का चयन किया गया है।
विज्ञापन

सुधरेगी भूगर्भ जल की स्थिति, किसानों को लाभ
भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक ने कहा कि अटल भूजल योजना में बुढ़ाना क्षेत्र को शामिल किए जाने से भूजल की स्थिति में सुधार होगा। सरकार का सराहनीय प्रयास है। किसानों के साथ आमजन को भी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें