फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: जातीय जनगणना के लिए आसपा ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Feb 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगों को जल्द पूरा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

आसपा जिलाध्यक्ष जगदीश पाल के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आरक्षण और जातीय जनगणना किए जाने की मांग उठाई। पाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर सूबे के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया है। मांग की गई है कि सरकार जातीय जनगणना कराए। सामान्य वर्ग की तरह अन्य पिछड़े वर्ग के कमजोर लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त 15 प्रतिशत आरक्षण और दिया जाए। अनुसूचित जाति जनजाति को भी 22.5 प्रतिशत आरक्षण के अतिरिक्त पांच प्रतिशत आरक्षण और दिया जाए। मौके पर विकास मैडियन, रजत निठारिया, बबलू चौधरी, नरेंद्र पाल फौजी, भूपेंद्र आर्य, दीपक, करण पाल, रणजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें