मुजफ्फरनगर के उद्यमी अश्वनी मित्तल को राज्य पुरस्कार से नवाजा गया।
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के युवा उद्यमी अश्वनी मित्तल को लघु उद्योग श्रेणी में द्वितीय राज्य पुरस्कार से नवाजा गया। फेडरेशन अध्यक्ष अंकित संगल ने बताया कि ब्लू स्टार सेनेट्री के निदेशक अश्वनी मित्तल को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने उत्तर प्रदेश लघु एवं मध्यम उद्यम के लिए वर्ष 2024-2025 के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया। लखनऊ में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल रहे। बताया कि यह राज्य पुरस्कार उनको बिल्डर्स हार्डवेयर मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।