-छात्र ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की,
मीरापुर। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र मोहम्मद अशमीर ने मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 44 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत के साथ ही उनका चयन प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
अशमीर गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस जीत पर विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी और प्रधानाचार्य विकास कुमार ने अशमीर को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। अशमीर के पिता मौहम्मद खालिद और खेल शिक्षक तेज प्रताप को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक सिद्धार्थ राजवंशी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। प्रधानाचार्य विकास कुमार ने कहा कि अशमीर की सफलता से विद्यालय गौरवान्वित है।