फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - त्योहार शुरु होते ही चरमराई यातायात व्यवस्था, दिनभर लगा जाम

Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नई मंडी के बालाजी चौक पर लगे जाम में फसे वाहन सवार। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जैसे ही त्योहारों का दौर शुरू हुआ तो शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से दिनभर जाम की स्थिति रही। हर चौराहे और मुख्य मार्ग पर जाम का झाम रहा। जिसमें राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

करवाचौथ और दीपावली का पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। ऐसे में सोमवार को दिनभर जाम की स्थिति रही। शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, अस्पताल चौक, भगत सिंह रोड, झांसी रानी चौक, एसडी मार्केट, नावल्टी चौक, बकरा मार्केट, अंसारी रोड, टाउन हॉल रोड, कोर्ट रोड, महावीर चौक, आर्य समाज रोड, नई मंडी, बालाजी चौक सहित अन्य मार्गों पर दिनभर जाम रहा। हर दस मिनट के बाद वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। शिव चौक और भगत सिंह रोड का आलम यह था कि यहां से लोगों को पैदल चलना तक मुश्किल हो गया था। हर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। वाहन दौड़ने की बजाए रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


यातायात का नहीं कोई प्लान, हर समय रहता है जाम
शिव चौक से मीनाक्षी चौक की तरफ जा रहे बाइक सवार योगेश ने जाम पर नाराजगी जाहिर की। उसने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर में यातायात का कोई प्लान ना होने की वजह से यह स्थिति बनती है। आम दिनों में भी यहां का हाल यही रहता है। योगेश का कहना है कि वह पिछले 15 मिनट से इसी जाम में फंसा हुआ है। स्कूटी सवार महिला मीनाक्षी ने कहा कि शहर में ई-रिक्शाएं बहुत हो गई हैं, जिसकी वजह से हर समय जाम की समस्या रहती है। यातायात पुलिस प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन



- कोटएसपी यातायात कुलदीप सिंह ने कहा कि त्योहारों पर बाजारों में भीड़ होना स्वाभाविक है। कहीं पर जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस के साथ थानों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें