फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली से निकलते ही डिब्बों में आने लगी थी बदबू

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली रेलवे स्टेशन पर खड़ी जनशताब्दी ट्रेन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
खतौली से निकलते ही डिब्बों में आने लगी थी बदबू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन में मेरठ के दौराला में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खतौली से ट्रेन के निकलते ही बदबू आने लगी थी। शुरूआत में इसे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन सकौती में बदबू और अधिक बढ़ गई। खतरा भांपकर दौराला में यात्री ट्रेन से उतर गए और कुछ ही देर बाद डिब्बों में आग लग गई।
खतौली निवासी अश्वनी, योगेश और अरुण ने बताया कि यात्रियों को ट्रेन के डिब्बों से बदबू आने लगी थी, लेकिन जब गाड़ी दौराला स्टेशन पर पहुंची तो आग दिखाई दी। इसके बाद तुरंत दोनों डिब्बों से यात्री नीचे उतरने शुरू हो गए। कुछ ही देर बाद ट्रेन मे लगी आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। यात्री उतर कर बसों के द्वारा अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। आग लगने के बाद वह आगे ड्यूटी पर नहीं गए वापस अपने घर खतौली लौट आए हैं। ट्रेन में सवार शहर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने का शोर मचा, पहले यकीन नहीं हुआ। इसके बाद वह अपने डिब्बे से उतरे तो देखा कि दो डिब्बे जल रहे थे। एक बार तो वह सहम गए। आग लगने के इस हादसे के बाद जिलेभर में कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया था। इससे भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्री हो गए बेचैन
दौराला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में आग लगी थी, लेकिन उसकी तपिश मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई दी। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री आपस में आग की घटना को लेकर बात करते रहे।
40 मिनट तक खड़ी रहे ट्रेनें
- जालंधर पंजाब से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14682 को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
- अंबाला से नई दिल्ली जाने वाले ट्रेन इंटर सिटी ट्रेन संख्या 14522 को मंसूरपुर क्षेत्र के जडोदा रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
- ऋ?षकेश से पुरी जाने वाली ट्रेन संख्या 18478 को मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया।
- देहरादून से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन 12056 जन शताब्दी को खतौली में रोका गया।
छह बजकर 21 मिनट पर हुई थी रवाना
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर से चलकर नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 04460 रोजाना की तरह शनिवार सुबह छह बजकर इक्कीस मिनट पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी और दो मिनट बाद ही वाना हो गई थी।
विज्ञापन

225 यात्री हुए थे मुजफ्फरनगर से सवार
हालांकि रेलवे अधिकारी बताते है कि रेलवे स्टेशन पर सुबह चार बजे से टिकटों की बिक्री शुरू हो जाती है। सुबह चार बजे से साढ़े छह बजे तक लगभग तीन सौ टिकट ऐसे रहे, जो मुजफ्फरनगर से नई दिल्ली की यात्रा करने के लिए खरीदे गए।
मुजफ्फरनगर जिले में यहां है स्टेशन
जिले में रोहाना, बामनहेरी, मुजफ्फरनगर ,जड़ोदा नरा, मंसूरपुर, खतौली रेलवे स्टेशन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें