फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली - आर्य समाज का मंच मानव निर्माण का मंच : अखिलानंद

Thu, 16 Nov 2023 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
खतौली आर्यसमाज के कार्यक्र्म मंचासीन अति​थिगण।
विज्ञापन
- गांव नंगला में आर्य समाज का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। गांव नंगला में आर्य समाज का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न हुआ। स्वामी अखिलानंद ने कहा कि आर्य समाज का मंच मानव निर्माण का मंच है। मानव निर्माण के लिए ही महर्षि दयानंद ने संस्कार विधि का निर्माण किया।

आचार्य कुमार पाल शास्त्री ने बताया कि आचरण से गिरा हुआ व्यक्ति कभी उठता नहीं। उपदेश एवं शिक्षक का जीवन व्यक्तिगत नहीं हो सकता उनका जीवन सामाजिक होता है। अहंकारी, नशा करने वाला परमादी, उन्मत क्रोध करने वाला, भूखा व्यक्ति धैर्यहीन, लोभी भयभीत और कामुक व्यक्ति कभी धर्म के मर्म को नहीं जान पाता। शांति का मार्ग उन्नति का मार्ग है और क्रोध का मार्ग श्मशान का मार्ग है।
विज्ञापन


ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि जातिवाद देश के लिए घातक है, उन्होंने आह्वान किया कि संगठित होकर देश के विकास के लिए काम करें, आज नेता और महंत बनने का बड़ा भारी प्रचलन चल रहा है, क्योंकि दोनों में भारी संपत्ति अर्जित होती है। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि आर्य समाज पाखंड अंधविश्वास और कुरीतियों को खत्म करने का काम कर रहा है। संस्कार खत्म हो रहे हैं लोग स्वयं मूर्तियां खरीदते हैं उन्हें पूजते हैं और फिर उन्हें विसर्जित कर देते है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित कुलदीप विद्यार्थी, सुलभ शास्त्री, डॉ. उमा आर्य, धर्मवीर, कल्याण सिंह ने भी विचार रखे। इस अवसर पर सुलेख चंद आर्य, बाबू सिंह आर्य, सुभाष आर्य, महावीर सिंह, महिपाल सिंह, डॉ. आरपी चैधरी, आनंद, मनी, मांगेराम आर्य, अजय आर्य, हरिश्चंद्र, गजराज आर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामेश्वर सरपंच तथा संचालन सत्येंद्र आर्य प्रधान आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें