ठंड के प्रकोप से कारीगर की मौत
खतौली। ठंड के प्रकोप से कारीगर की मौत हो गई। कारीगर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ला देवीदास निवासी मनोज (32) पुत्र भागमल कारीगर था। पिछले कई दिनों से मकानों में काम करते हुए उसको ठंड लग गई थी। सोमवार की रात को मनोज भोजन कर सो गया। रात में ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह काफी देर तक मनोज चारपाई से नहीं उठा, तो परिजनों ने उसको देखा। परिजनों को चारपाई पर मनोज मरा हुआ मिला। मनोज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि कड़ाके ठंड की वजह से खतौली क्षेत्र में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है।