कलागंन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागीयों को सम्मानित करते अतिथि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दीपावली पर कला प्रदर्शनी आयोजित
मुजफ्फरनगर। दीपावली की पूर्व संध्या पर जनपद के कलाकारों द्वारा कलांगन परिसर में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कलांगन की अध्यक्ष साध्वी शांति शर्मा ने कहा कि अबकी दीपावली हवन वाली होनी चाहिए, यदि कोरोना महामारी को मात देनी है तो पटाखों से परहेज करें। कलांगन के डायरेक्टर डॉ महावीर सिंह ने ऑनलाइन द्वारा सभी विद्यालयों के कलाकारों को आह्वान किया कि वे अपने घर की चौखट पर अल्पना बनाकर उसमें एक दीया जय जवान तथा दूसरा दीया जय किसान का अवश्य जलाएं। आदर्श कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कला गुरु नमेचंद मित्तल, भारत भूषण शरण अग्रवाल एवं डॉ पीसी बरुआ को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर कलांगन के सदस्यों मोहनी, इंदु, अनमोल, कल्याण सागर, प्रीति, लवनिका, अंजली, हरीश, साधिका, सविता, प्राची, तमसा सैनी के ग्रीटिंग कार्ड, पेटिंग को दर्शकों ने पसंद किया।