फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वाले आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

जानसठ। चेहल्लुम की मजलिस के लिए टेंट लगाने का विरोध करने तथा फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से मस्कट बंदूक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे में स्थित रंगमहल में बृहस्पतिवार रात चेहल्लुम की मजलिस होनी थी। मजलिस को लेकर शिया समुदाय का एक पक्ष टेंट लगवा रहा था। जबकि दूसरे पक्ष ने ने मौके पर पहुंचकर टेंट लगाने का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करते हुए हस अली ने फायरिंग कर दी। जिसको लेकर विवाद हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। बृहस्पतिवार रात ही पुलिस ने अब्बास अली खां की तहरीर पर आरोपी हसन अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी हसन अली से मस्कट बरामद करते हुए गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कुछ लोग सीओ शकील अहमद से मिले और इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें