फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गैरहाजिर मिले कई अध्यापक

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। एबीएसए पंकज अग्रवाल ने शुक्रवार को गांव कैलावड़ा, पमनावली, चितौड़ा के स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष कम बच्चे उपस्थित मिले। कुछ स्कूलों में अध्यापक भी गैर हाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय कैलावड़ा नंबर एक में 100 पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 66 बच्चे ही उपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में सहायक अध्यापिका राखी के कॉलम में आकस्मिक अवकाश अंकित था, किंतु ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया गया था। प्राथमिक विद्यालय कैलावड़ा-दो में 122 के स्थान पर 66 बच्चे ही उपस्थित मिले। इंचार्ज अध्यापिका करुणा आकस्मिक अवकाश पर थी। पल्लवी चौधरी सहायक अध्यापिका के कॉलम में एक अगस्त से लगातार चिकित्सा अवकाश अंकित है, जो ऑनलाइन अप्लाई नहीं किया गया। प्राथमिक विद्यालय पमनावली में 25 के स्थान पर 17 बच्चे उपस्थित मिले। वंदना शिक्षा मित्र 21 जून से लगातार अनुपस्थित है। प्राथमिक विद्यालय चित्तौड़ा में 21 की जगह 12 बच्चे ही उपस्थित मिले। सभी विद्यालयों में मिड-डे मील में ताहरी का वितरण किया गया। एबीएसए ने अध्यापकों को बच्चों का शैक्षिक स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें