फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों के सम्मान में बजाई तालियां

विज्ञापन
बुढ़ाना में बैंक कर्मचारियों को मास्क व साबुन बांटते इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों के सम्मान में बजाई तालियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना/जानसठ। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान कार्यक्रम जारी है। इसी क्रम में सोसाइटी के पदाधिकारी शुक्रवार को कस्बे के कार्पोरेशन बैंक की शाखा पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने बैंक के शाखा प्रबंधक प्रदीप वर्धन आनंद सहित सभी कर्मचारियों के सम्मान में ताली बजाई। कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क और साबुन का वितरण किया। मौके पर सोसाइटी के सहारनपुर मंडल के प्रभारी डॉ. राजीव कुमार, सतीश गोयल, मनीष संगल, प्रवीण कुमार, सोनू, संजीव कुमार, डॉ. शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, जानसठ तहसील में भाजपाइयों ने वैश्विक कोराना योद्धा एसडीएम कुलदीप मीणा और सीओ शकील अहमद को सम्मानित किया। मौके पर मीरपुर मंडल अध्यक्ष शिवम राजवंशी व जिला मंत्री राहुल वर्मा शामिल रहे। उधर, मीरापुर में भाजपा जिला मंत्री राहुल वर्मा व मंडल अध्यक्ष शिवम राजवंशी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़कर आम जनता को इससे बचाने में जुटे कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया। सीओ जानसठ शकील अहमद, नगर पंचायत ईओ अनूप राय व इंस्पेक्टर एचएन सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें