फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली नहीं जलाने की अपील की

विज्ञापन
गांव नूरनगर में ग्रामीणों से पराली व कूड़ा न जलाने की अपील करते एसडीएम सदर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पराली नहीं जलाने की अपील की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। एसडीएम सदर ने रविवार को खादर क्षेत्र का दौरा कर किसानों से खेतों में पराली और कूड़ा न जलाने की अपील की। उन्होंने सरकार द्वारा जारी आदेशों की जानकारी देते हुए उसका पालन न करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र कर गांव नूरनगर मेघा शकरपुर, नसरुल्लापुर , धमात, बच्चा बस्ती, संपूर्ण शेरपुर खादर क्षेत्र का लेखपाल व कानूनगो के साथ दौरा कर किसानों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी दशा में पत्ती, पराली और कूड़ा न जलाएं। शासन द्वारा पत्ती पराली जलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें