गांव नूरनगर में ग्रामीणों से पराली व कूड़ा न जलाने की अपील करते एसडीएम सदर
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पराली नहीं जलाने की अपील की
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। एसडीएम सदर ने रविवार को खादर क्षेत्र का दौरा कर किसानों से खेतों में पराली और कूड़ा न जलाने की अपील की। उन्होंने सरकार द्वारा जारी आदेशों की जानकारी देते हुए उसका पालन न करने पर जुर्माना वसूलने की चेतावनी दी है।
एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि क्षेत्र कर गांव नूरनगर मेघा शकरपुर, नसरुल्लापुर , धमात, बच्चा बस्ती, संपूर्ण शेरपुर खादर क्षेत्र का लेखपाल व कानूनगो के साथ दौरा कर किसानों से अनुरोध किया गया है कि किसी भी दशा में पत्ती, पराली और कूड़ा न जलाएं। शासन द्वारा पत्ती पराली जलाने पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की घटना पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।