फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : तीज पर झूमकर आया सावन, उमंग से भरा सखियों का मन

विज्ञापन
शहर के मानसरेवर कालोनी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शहर की मान सरोवर कॉलोनी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तंबोला, सरप्राइज गेम और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। सखियों ने उपहार देकर एक-दूसरे को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को हरियाली तीज महोत्सव पर विवाहिताओं ने झूलें पर पेंग बढ़ाकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने डीजे पर सावन के सदाबहार गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य की प्रतिभागियों को पुुरस्कृत किया गया। महिलाएं हरियाली का प्रतीक हरे रंग की पोशाक में नजर आई।
कार्यक्रम संयोजक महिमा सिंह राजपूत ने कहा तीज पर्व हमारी संस्कृति और संस्कारों का प्रतीक है। त्योहार को मिलजुल कर मनाने से सौहार्द और परस्पर सामंजस्य बढ़ता है। नव पीढ़ी को लोकगीतों का बेशक जानकारी नहीं हों, किंतु बदले परिवेश में उमंग और उल्लास के साथ त्योहारों को मनाया जाता है। महिलाएं घर आंगन में पूरी तैयारी के साथ खुशियां साझा करती है। उन्होंने हरियाली तीज पर्व के महत्व को बताया।
विज्ञापन

सजना है मुझे सजना के लिए...
सारिका गर्ग, ज्योति, मेधा, खुशबू, तनूजा, रेणू आदि ने गानों पर जमकर डांस किया। सजना है मुझे सजना के लिए चला तो प्रतिभागियों ने खूब नृत्य किया। बच्चे काशवी, प्रियांशी, पीहू, कार्तिक आदि ने गानों पर नृत्य किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
सरप्राइज गेम में विजेता मुक्ता, योजना को आकर्षक उपहार मिला। डांस करने वाली महिलाओं को हर विवाहिताओं को गिफ्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कैटवॉक पर महिलाओं ने जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में ड्रेस कोड लागू करने के लिए हर महिला ग्रीन पोशाक पहनकर आई।
इनकी रही मौजूदगी
महिमा, वीशू,रीतू, दीप्ति, सारिका, शिप्रा, शैफाली गर्ग, ऋचा, प्रिंसी, अंजू, अनीता, योजना, सुरभि, अनुराधा सिंघल, नूतन गोयल, शिप्रा गर्ग समेत क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें