फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली राख की गूंज पहुंची लखनऊ, प्रदूषण विभाग की टीम व साइंटिस्ट पहुंचे, सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम और साइंटिस्ट ने पहुंच कर लिए सैंपल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी पर डाली गई केमिकल युक्त काली राख प्रकरण की गूंज लखनऊ पहुंच गई है। वहां से जांच के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और आईआईआरटी के वैज्ञानिक मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक जांच पड़ताल कर राख के सेंपल लिए गए है।
भोपा क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग, जौली गंगनहर पटरी पर प्रदूषण विभाग के नेतृत्व में लखनऊ से आई वैज्ञानिकों की टीम रविवार दोपहर मौके पर पहुंची। सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. डीके पटेल के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने आधा दर्जन स्थानों पर खुदाई कराकर राख के सैंपल लिए। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एई डा. अनंत दूबे, मोहम्मद इमरान ने काली राख का गहनता से निरीक्षण किया। यह जांच पड़ताल कई घंटे चली। इस दौरान हल्का लेखपाल अंकित कुमार व मनोज कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र की कराई बेरिकेडिंग कराई
लखनऊ से आई टीम के आदेश पर राख वाले स्थान की कंटीले तारों से बेरिकेडिंग कराई जा रही हैं। ताकि वहां पर कोई व्यक्ति न पहुंच सके।
जांच के बाद होगा मामला साफ
मौका का निरीक्षण कर टीम ने सैंपल लिए। टीम ने बताया कि इन सैंपल का प्रयोगशाला में परीक्षण होगा। रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि यह काली राख इतनी गर्म क्यों है? राख में केमिकल है या अन्य कोई कारण है? खुदाई के समय जमीन में दबा हुआ कोई ज्वलनशील पदार्थ आदि नहीं मिला है। इसके बाद भी राख इतनी गर्म थी कि सैंपल लेते समय जहां प्लास्टिक की थैली झुलस गई थी। वहीं हाथ में पहने दस्ताने भी प्रभावित हुए। इस मौके पर सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत, जौली चौकी प्रभारी पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
जांच के समय ग्रामीणों के दो पक्षों में गाली गलौज
काली राख के सैंपल लेते समय मौके पर मौजूद ग्रामीणों के दो पक्षों के लोगों में काली राख को लेकर आपस में गाली-गलौज हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया था। मामले में कोई तहरीर नहीं आने पर उसे हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह था पूरा मामला
भोपा क्षेत्र के नंगला बुजुर्ग, जौली गंगनहर पटरी पर डाली केमिकल युक्त राख में आधा दर्जन लोग झुलस चुके है। एक युवक की मौत हो चुकी है। काली राख प्रकरण में पुलिस ने एक आरोपी को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा हैं। इसके बाद यह जांच शुरू हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें