फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत : बाजारों में पसरने लगा सन्नाटा

विज्ञापन
मोरना घटना स्थल के निकट ग्राहको के बिना सूना पड़ा बाजार। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दहशत : बाजारों में पसरने लगा सन्नाटा
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या को एक सप्ताह बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण कस्बे के व्यापारी पूरी तरह खौफजदा हैं, जिसके चलते बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी काफी कम रह गई है।
बृहस्पतिवार की देर रात मेडिकल स्टोर संचालक अनुज कर्णवाल की हत्या के बाद से पुलिस-प्रशासन पूरी तरह लोगों के निशाने पर है। पुलिस हत्यारोपियों को चिह्नित करने के दावे कर चुकी है, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। कस्बे में भारी पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी के जवानों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन इससे दहशत का माहौल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि कस्बे में बाहर से आने वाले ग्राहकों की आवाजाही लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो चुकी है, जिससे व्यापारी व दुकानदार दिनभर खाली रहने वाली दुकानों पर बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आते हैं। किराना व्यापारी सूरजभान का कहना है कि अनुज की हत्या के बाद से मानों ग्राहक ही बाजार से रूठ गए हैं। दिनभर खाली बैठकर घर लौटना पड़ रहा है, जिससे गुजर-बसर का संकट खड़ा होने लगा है। रेडिमेड स्टोर संचालक शावेज का कहना है कि अनुज की हत्या के बाद से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर दुकानदारों पर पड़ रहा है। चूड़ी विक्रेता शमशाद और जड़ी-बूटी विक्रेता गणेश शर्मा का कहना है कि उनकी अधिकांश दुकानदारी ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों से है, लेकिन अनुज हत्याकांड के बाद ग्रामीणों की कस्बे में आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे उनका काम भी फिलहाल पूरी तरह से ठंडा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने लगवाए सीसीटीवी कैमरे
मोरना। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के बाद से उनका परिवार अब तक दहशत से नहीं निकल पाया है। दवा विक्रेता की पत्नी व दोनों बेटियों के जिला मुख्यालय जाकर रहने और बड़े भाई हरिकांड के अन्यत्र जाने के बाद लोगों में खौफ का आलम बढ़ा है। इसी क्रम में पीड़ित परिवार ने अपने घर पर बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की। भाई जगमोहन का कहना है कि प्रशासन की ओर से उनके परिवार को सुरक्षा के लिए गनर उपलब्ध कराए गए हैं, लेकिन फिर भी हमें तो एहतियातन रखनी ही होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें