फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी का मामला: 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक, दो के खिलाफ मुकदमे की तैयारी

Tue, 23 Aug 2022 11:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

एंटी करप्शन की टीम ने वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक और निजी सहायक को रंगे हाथ रिश्वत लेते दबोच लिया। इसके बाद उन्हें थाने लाया गया, जहां मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़े गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में एंटी करप्शन टीम ने पेट्रोल पंप की जांच के प्रमाण पत्र की एवज में वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक हरीश प्रजापति और निजी सहायक को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा लिया। दोनों कार में रिश्वत के 25 हजार रुपयों के साथ पकड़े गए हैं। देर रात थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से राजस्थान के चुरू के रहने वाले और वर्तमान में भोपा रोड निवासी आधार राजवंशी का मखियाली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पंप है। उन्हें बाट माप विभाग से जांच प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। आरोप है कि इसकी एवज में वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक हरीश प्रजापति ने पहले पचास हजार रुपये की मांग की। किसी तरह 25 हजार रुपये देने तय हुए। रुपये देने के लिए मंगलवार का दिन तय किया गया। इस दौरान पंप मालिक ने एंटी करप्शन टीम मेरठ को मामले की जानकारी दी। डीएसपी संगीता सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, बीआर जैदी और अशोक शर्मा ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की। स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम मुख्यालय अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी शैफालिका को टीम के साथ भेजा गया।

यह भी पढ़ें: अजीबो-गरीब मामला: शामली में एक परिवार में पैदा हुआ तीन पैर का बच्चा, देखने वालों की लग रही भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम साढ़े पांच बजे टीम ने पेट्रोल पंप पर डेरा डाल लिया। कार में सवार होकर हरीश प्रजापति अपने निजी सहायक सोनू के साथ पंप पर पहुंचा। इस दौरान सोनू कार से उतरा और पंप से 25 हजार रुपये लेकर आया। सोनू ने रुपये कार में बैठक हरीश प्रजापति को थमा दिए। एंटी करप्शन टीम ने कार को घेर लिया और दोनों को कार से उतारकर रुपये बरामद किए। आरोपियों को नई मंडी कोतवाली लाया गया है। सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि एंटी करप्शन टीम ने दो लोगों को पकड़ा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें