गांव रसूलपुर में सैनिटाइजर का छिड़काव करते एंटी कोरोना ग्रुप जमीयत यूथ क्लब के सदस्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एंटी कोरोना ग्रुप ने गांव को किया सैनिटाइज
मुजफ्फरनगर। जमीयत यूथ क्लब मुजफ्फरनगर के स्काउट प्रशिक्षित युवा गांव-गांव जाकर कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव भी कर रहे हैं।
जमीयत उलमा पश्चिम उत्तर प्रदेश के सचिव कारी जाकिर हुसैन ने बताया कि युवाओं के एंटी कोरोना ग्रुप बनाए गए हैं, जो अपने अपने क्षेत्रों में इस बीमारी से बचाव के प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को एंटी कोरोना ग्रुप जमीयत यूथ क्लब सराय रसूलपुर के स्काउट प्रशिक्षित युवाओं ने अपने गांव में मस्जिद, मंदिर, स्कूल, गली महल्लों को सैनिटाइज किया। इस अवसर पर डाक्टर मोहम्मद अखलाक, कारी मोहम्मद सादिक, ग्राम प्रधान अल्ला मेहर, फिरोज आलम, हाफिज नईम अख्तर, आतिफ अख्तर, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद जु़बैर, मोहम्मद अनस आदि मौजूद रहे।